असमय बिजली कटौती से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

रायपुर 30 अप्रैल,(राधेश्याम वैष्णव) उपखंड मुख्यालय पर शाम 4:30 बजे अचानक बिजली गुल होने से भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अचानक बे-समय बिजली गुल होने से सब परेशान है। भीषणतम गर्मी के कारण आम लोगों का प्रातः 11:00 बजे बाद घर से निकलना बिल्कुल बंद है। दोपहर के समय तो कस्बे की प्रत्येक गली में कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आने लगा है। इसी तरह बिजली विभाग आम लोगों को गर्मी में बिजली कटौती कर परेशान करता रहा तो आम जन का गर्मी में जीना दुभर हो जाएगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को