"एक वोट से होती हार।वोट न कोई हो बेकार"

रायपुर 5 अप्रैल,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 8:00बजे प्रार्थना सभा के हॉल में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं के मध्य "लोकसभा चुनाव क्विज" प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा थे। क्विज प्रतियोगिता का संचालन स्वीप प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने करते हुए छात्राओं की टीम "अ" व छात्रों की टीम "ब" बनाई। दोनों टीमों को लोकसभा चुनाव 2019 से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्राओं की टीम "अ" विजेता घोषित की गई। इसी तरह आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए  29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान में सभी भाग लें। इस हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल से छात्र-छात्राओं की विशाल रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व स्वीप प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने किया। रैली नृसिंहद्वारा चौक, छिपा मोहल्ला, इलाजी चौक, सदर बाजार, रावला चौक, जीनगर मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, जाट मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, तेली मंगरी, बस स्टैंड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली में छात्र-छात्राएं "बहकावे में कभी ना आना । सोच समझकर बटन दबाना"।। "एक वोट से होती हार। वोट न कोई हो बेकार"।। जैसे आम लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए जा रहे थे। प्रभारी वैष्णव ने रैली के साथ आम लोगों से आह्वान किया की 29 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करें एवं मतदान के दौरान पहचान पत्र आवश्यक रूप से अपने साथ रखें। रैली में बूथ लेवल अधिकारी लेहरु लाल कुमावत सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल व राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ भाग ले रहे थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को