भाविप रायपुर ने विशाल रंगोली बनाकर नववर्ष का किया अभिनंदन एवं अनिवार्य मतदान का दिया संदेश
रायपुर 6 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)उपखंड मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर के बाहर भारत विकास परिषद रायपुर द्वारा चैत्र शुक्ला वर्ष प्रतिपदा "नववर्ष" को लेकर विशाल रंगोली बनाई गई रंगोली के माध्यम से नववर्ष का अभिनंदन करते हुए 29 अप्रैल,2019 को "मतदान दिवस" पर अनिवार्य मतदान करने का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित भारत विकास परिषद के सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों को नीम मिश्री कालीमिर्च द्वारा मुंह मीठा कराया गया व प्रत्येक सदस्य के कुमकुम का तिलक लगा नववर्ष की बधाई दी। बधाई देने वालों में तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या, संरक्षक सुभाषचंद्र झंवर, सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा, महिला प्रमुख सुनीता झंवर, पूर्व अध्यक्ष देवीलाल शर्मा, पूर्व सचिव डॉ सत्यनारायण सत्य, शिव लाल शर्मा, शांतिलाल सोनी, गिरधारी लाल कुमावत, गजानंद माली, सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, लक्ष्मणलाल जाट, रामेश्वरलाल जाट, मदनलाल छिपा, आदर्श विद्या मंदिर के आचार्य पप्पू पुरी,सुदर्शन शर्मा, शीला छिपा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक, राजस्थान वैष्णव संघ सहाड़ा - रायपुर के अध्यक्ष किशनदास वैष्णव, प्रकाश वैष्णव पाटियां खेड़ा, शिवसेना के भगवतसिंह चुंडावत, पुलिस थाना रायपुर के पारसमल जाट, शहीद भगत सिंह क्लब के धीरज छिपा सहित अन्य संगठनों के सदस्य आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहन उपस्थित थे। परिषद के सचिव वैष्णव ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 29 अप्रैल मतदान दिवस पर अनिवार्य मतदान करने एवं आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के छात्र एकलव्य वैष्णव ने नववर्ष पर गीत के माध्यम से सभी को बधाई दी।