मोखुन्दा वासियों ने ठाकुर जी के संग खेली होली
रायपुर 5 अप्रैल,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के मोखुन्दा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से भगवान चारभुजा नाथ का बेवाण शुक्रवार को निकाला गया। बेवाण के साथ मोखुन्दा ग्राम के सैकड़ों महिला पुरुष थे जो चारभुजा जी को गुलाल से रंग खिलाते हुए चल रहे थे। चारभुजा जी के साथ सैकड़ों महिला पुरुषों ने गुलाल खेली एवं बेवाण निकाला। बैवाण ग्राम के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः मंदिर पहुंचा जहां महा आरती के बाद सभी महिला पुरुषों एवं भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।