अचानक चली धूल भरी आंधी, जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

रायपुर 7 अप्रैल(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे सहित क्षेत्र में शाम 7:00 बजे अचानक बिजली गुल होने के साथ ही धूल भरी जोरदार आंधी चली जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धीरे-धीरे आकाश में घना अंधेरा छा गया व बिजली चमकने लगी । इधर-उधर घूम रहे लोग घरों की ओर दौड़ पड़े।   लोग दरवाजा बंद कर दुबई कर घर में बैठ गए । घरों में मिट्टी भर गई व बाहर घूम रहे लोगों की आंखों में धूल गिर गई। कपड़े भी धूल से सन गए । मोहल्लों में प्लास्टिक की थैलियों के कचरे के ढेर लग गए।रात्रि 8.00 बजे बिजली आने के बाद का राहत मिली। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक