विशाल रंगोली बनाकर किया जाएगा नव वर्ष का स्वागत

रायपुर 5 अप्रैल,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में नव वर्ष को लेकर आम लोगों में अपार उत्साह नजर आ रहा है । भारत विकास परिषद द्वारा शनिवार को प्रातः 8:00 बजे प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संगठनों की उपस्थिति में भारतीय संस्कृति के प्रतीक चैत्र प्रतिपदा 2076 का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा ।नव वर्ष के 1000 पंपलेटों का निशुल्क वितरण करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी जाएगी । आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय,रायपुर की छात्राओं द्वारा पुलिस थाने के बाहर भारत विकास परिषद के नेतृत्व में विशाल रंगोली बनाकर नववर्ष की शुभकामना के साथ अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई जाएगी । भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद रंगोली के माध्यम से आम लोगों को भारतीय नववर्ष की परंपरा से जोड़ेगा। इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले भी रंगोलियां बनाकर नव वर्ष का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा । उक्त जानकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चरण ने दी।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को