बेमौसम बारिश से किसी ने लिया आनंद तो किसी के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें
रायपुर 15 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद आकाश में घनघोर घटाएं छाने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया। धूल भरी आंधी के साथ रिमझिम बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी थी। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी गई । इसके साथ ही शादी समारोह की तैयारी में जुटे लोगों में निराशा छा गई। बेमौसम की बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।