स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च निकाल अनिवार्य मतदान का दिया संदेश
रायपुर 9 अप्रैल(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के पंचायत समिति परिसर से लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च पंचायत समिति परिसर से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, बस स्टैंड होता हुआ पुलिस थाने के बाहर पहुंचा। जहां समस्त कर्मचारियों ने तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत के नेतृत्व में मतदान से संबंधित नारे लगा कर आम लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया । इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी प्रकाशचंद्र स्वर्णकार, नरेगा कार्यक्रम अधिकारी मनीष लाड़ौती, रायपुर ग्राम विकास अधिकारी भृगुनाथ शाह, ब्लाक स्वच्छता प्रभारी मोनू गुर्जर, डी आर जी रतन गुर्जर, सहित अन्य कर्मचारियों उपस्थित थे।