माता के दरबार में लगा श्रद्धालुओं का मेला,नवरात्रि के अवसर पर हुआ माता का विशेष श्रींगार

रायपुर 10 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ बाड़िया माता मंदिर परिसर में इन दिनों भारत के कोने कोने से लकवा ग्रस्त रोगी पहुंच रहे हैं। प्रतिवर्ष नवरात्रि पर यहां 9 दिन का मेला लगता है जिसमें आसपास के आने वाले श्रद्धालु स्थानीय भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए रात्रि गुजारते हैं ।नवरात्रि के अंतिम दिन सुप्रसिद्ध भजन गायकों की भजन संध्या होती है जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक भाग लेते हैं एवं माता के दर्शन करते हैं। इन दिनों नवरात्रि के चलते कई भक्तों द्वारा निःशुल्क भोजनालय का आयोजन कर बाहर के व स्थानीय श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। नवरात्रि पर मंदिर का विशेष श्रंगार किया जाता है जिसमें विशाल क्षेत्र में फैले मंदिर के चारों तरफ लाइटें लगाई जाती है। प्रतिदिन माता की प्रतिमा का अलग-अलग रूपों में श्रंगार किया जाता है ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को