मानव श्रींखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

,रायपुर 9 अप्रेल, (राधेश्याम वैष्णव)स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के छात्र छात्राओं अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों व ग्रामीणों के साथ बस स्टैंड कोशीथल पर मानव श्रृंखला बनाकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया। मतदान से संबंधित नारे लगा गये। जैसे "बहकावे में कभी न आना। सोच समझ कर बटन दबाना ।।" इस अवसर पर स्वीप प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने उपस्थित ग्रामवासियों से कहा कि 29 अप्रैल,2019 को अनिवार्य रूप से मतदान कर लोकतंत्र को आगे बढ़ावें। मानव श्रृंखला के दौरान डा. दीपक मेहता, प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शेखावत, अध्यापिका आशा जीनगर, स्टाफ नर्स शालिनी रावल, फार्माशीष्ट पूजा भाटी, एल एच वी गीता कलाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक