आउटरीच कैंप में हुई 116 रोगियों की जांच

रायपुर 15मई (राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के पाटिया खेड़ा व थला ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान बुधवार को आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया जिसमें 116 रोगियों की जांच की । शिविर मे ब्लड, शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व श्वांस सम्बधिंत बीमारीयों का परीक्षण किया गया एवं रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी गई।  जांच के साथ ही दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार - विहार के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. करम इलाही,  डॉ मांगीलाल ,डीईओ एनसीडी पूजा शर्मा, मिट्ठू मीणा,  हाजी मुहम्मद व आशा ने अपनी सेवायें दी। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक