भैरुनाथ मित्र मंडल कलालखेडी़ द्वारा विशाल भजन संध्या व तृतीय निशान समारोह का आयोजन12 मई रविवार से

रायपुर 10 मई,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र की बोराणा ग्राम पंचायत के कलालखेड़ी ग्राम स्थित भैरुनाथ मंदिर(धोली मंगरी) पर भैरुनाथ मित्र मंडल द्वारा 12 मई  रविवार को रात्रि जागरण व 13 मई सोमवार को प्रातः 8.15 बजे कलश यात्रा व प्रातः11 बजे तृतीय निशान समारोह के साथ मंदिर पर मंत्रोच्चारण कर निशान चढाया जायेगा। भैरुनाथ मित्र मंडल के सदस्य देवीलाल कलाल ने बताया कि 13 मई सोमवार को भजन गायक हीरालाल राव एण्ड पार्टी,कोटडी-राजसमंद द्वारा विशाल भजन संध्या में हिन्दी-राजस्थानी भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। इस तृतीय निशान समारोह में देश - विदेश में रहने वाले भैरुनाथ के हजारों महिला -पुरुष भक्त भाग लेंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक