ग्राम सुरास मेंं 17 मई शुक्रवार व नांदुड़ा में 18 मई शनिवार को होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन
रायपुर 16 मई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के सुरास ग्राम में "एक शाम सती माता के नाम" विशाल भजन संध्या शुक्रवार दिनांक 17 मई 2019 को रात्रि 8.00बजे होगी। न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप के राजस्थान प्रभारी चैनसुख जांगीड़ ने बताया कि सती माता मित्र मंडल सुरास एवं ग्रामीणों द्वारा इस भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डांसर राणी रंगीली,रेखा रंगीली,सीमा रंगीली,ज्योति मारवाडी सहित भजन गायक धर्मराज मेजा,नरेश प्रजापति भक्ति जनों की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह दिनांक 18 मई 2019 शनिवार को तहसील क्षेत्र के खाखरमाला ग्राम पंचायत के नांदुड़ा ग्राम स्थित हनुमान मंदिर पर मारवाड़ के प्रसिद्ध गायक गजेंद्र राव रात 8:00 बजे भक्ति भजन प्रस्तुत करेंगे।आयोजन समिति के दशरथ वैष्णव ने बताया कि इस विशाल भजन संध्या के मुख्य अतिथि 1008 आवरी माता झडौल के संत सीतारामदास महाराज एवं अध्यक्षता भाजपा युवा नेता अरविंद शर्मा नांदूड़ा करेंगे। भजन संध्या की सफलता के लिए रामदास, मदनदास, सुखदास,दशरथदास आदि अलग-अलग व्यवस्थाओं में लगकर उन्हें पूरा करने को अंजाम दे रहे हैं।
1.नांदूडा में 18मई, को मारवाड़ के प्रसिद्ध गायक गजेंद्र राव प्रस्तुति देंगे का फोटो मेल पर है।
2.सुरास में 17 मई,शुक्रवार को डांसर राणी रंगीली व गायक कलाकार धर्मराज मेजा व नरेश प्रजाति भक्ति भजन प्रस्तुत करेंगे का फोटो मेल पर है।