योग शिविर का आयोजन 20 मई से 22 मई तक
रायपुर 17मई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में 20मई,सोमवार से 22 मई,बुधवार तक तीन दिवसीय तहसील स्तरीय योग शिविर का आयोजन पतंजलि योग समिति द्वारा किया जाएगा। शिविर में भारत स्वाभिमान के राज्य सह प्रभारी मदन प्रजापत व जिला प्रभारी भीमाराम तीन दिवसीय योग शिविर में प्रातः5बजे से 7बजे तक स्वास्थ्यवर्धक योग सीखाएंगे। शिविर के प्रचार प्रसार हेतु पतंजलि योग जिला समिति सदस्य रामेश्वर लाल छीपा व तहसील प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा घर-घर सम्पर्क कर रहे हैं।