स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल का वार्षिकोत्सव "उल्लास 2019" का आयोजन दिनांक 9मई को
रायपुर 7 मई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल का वार्षिकोत्सव "उल्लास- 2019" का आयोजन दिनांक 9 मई, गुरुवार शाम 7:00 बजे से उपखंड अधिकारी गोविंदसिंह चारण के मुख्य आतिथ्य व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,भीलवाडा राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में होगा। प्रधानाचार्य नरेश टांक ने बताया कि "उल्लास- 2019" में विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां देने के साथ ही विद्यालय परिवार की उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा। उल्लास 2019 को सफल बनाने के लिए विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।