राजकीय मोडल स्कूल रायपुर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव "उल्लास 2019" सम्पन्न

रायपुर 10 मई, (राधेश्याम वैष्णव)सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारें व क्षेत्र का नाम रोशन करें। उक्त विचार रायपुर सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी ने कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के चतुर्थ वार्षिकोत्सव "उल्लास 2019" में बतौर मुख्य अतिथि पद से गुरुवार को रात्रि 10 बजे व्यक्त किए। त्रिवेदी ने कहा कि मेरे शिक्षण काल में मैंने जिन कमियों से संघर्ष किया है वे कमियां आने वाली पीढ़ी को नहीं मिले यही मेरा दृढ़ संकल्प है। वर्तमान पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ही मॉडल स्कूल की मेंने रायपुर में नीव रखी है । मॉडल स्कूल द्वारा जो सांस्कृतिक व ड्रामे द्वारा प्रस्तुतियां दी गई है वे आज के दौर में तारीफे काबिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीपीसी प्रहलाद पारीक व योगेश पारीक, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल योगी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण थे। "उल्लास 2019" का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। समस्त अतिथियों का स्वागत मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश टांक, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण जाट, गिरधारी लाल कुमावत ने तिलक माल्यार्पण से किया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पानी बचाओ, बेटी बचाओ, नशा छोड़ो, दहेज प्रथा बंद करो, शिक्षा बढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ आदि की जीवंत प्रस्तुतियां दी गई। छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों द्वारा विद्यालय की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच हारून मोहम्मद छिपा, प्राध्यापक सुरेंद्र वैष्णव,करण जाट, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण सत्य, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यता जमील पठान, युवा नेता दिनेश झंवर, पवन माली, भगत सोनी, वरिष्ठ वकील फारूक मोहम्मद मंसूरी, बालशंकर दाधीच, भागचंद खटीक, नरपत सिंह राठौड़ सहित विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को