नान्दशा जागीर मे भागवत कथा काआयोजन 6 जून 2019 से

रायपुर 28 मई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के नांदशा-जागीर ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित रावला चौक में 6 जून,2019 से 12 जून तक रतलाम के पंडित ओम प्रकाश शर्मा के मुखारविंद से संगीत में निश्चित भक्ति और ज्ञान के अद्भुत संगम के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। नांदशा-जागीर ग्राम पंचायत के सरपंच भेरूसिंह चुंडावत ने बताया कि 6 जून को सायं 5:00 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भागवत कथा चलेगी । अलग अलग कमेटियों का गठन कर तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है। समस्त व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन ठा. शंभूसिंह चुंडावत कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक