कोशीथल विद्यालय में सामुदायिक बाल सभा का आयोजन 9 मई को
रायपुर 8 मई,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में गुरुवार दिनांक 9मई को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने बताया कि बाल सभा के माध्यम से आम लोगों को विद्यालय की उपलब्धियां बताई जाएगी एवं राजस्थान सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चल रही लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया जाएगा। बाल सभा प्रभारी बद्री लाल लोहार ने बताया कि समस्त अभिभावकों एवं आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए कस्बे के सभी वार्डों में डोर टू डोर जाकर आग्रह किया गया है। बाल सभा में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति मिलकर प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाएगी । विद्यालय विकास की योजनाएं बनाई जाएगी । आम लोगों का विद्यालय के विकास में जुड़ाव हो इस हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बाल सभा में प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी "निशुल्क पाठ्यपुस्तक" प्रवेशोत्सव अभियान प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव "प्रवेशोत्सव अभियान के प्रथम चरण व द्वितीय चरण की रूपरेखा" बालसभा प्रभारी बद्रीलाल लोहार "भामाशाहों का विद्यालय में योगदान" वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसाय माली "खेल-कूद" वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल "परीक्षा-परिणाम" प्राध्यापक भैरू लाल बलाई "पुस्तकालय के लाभ" प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा द्वारा "विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां" आदि विषय पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। बाल सभा में आशा-ममता जीनगर के निर्देशन में छात्र-छात्राएं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में बाल सभाएं होंगी। प्रत्येक राजकीय विद्यालय में बालसभा का निरीक्षण अधिकारी लगाया गया है जो प्रत्येक गतिविधियों का प्रभावी निरीक्षण कर आनलाईन निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेंगे।