विशाल कलश यात्रा निकाल चढाया निशान

रायपुर 13 मई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के कलालखेड़ी ग्राम स्थित भेरुनाथ मंदिर से प्रातः 9:15 बजे 1001 कलशों की व निशान की विशाल शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। खुली जीप में भगवान भैरुनाथ की झांकी भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र थी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पा वर्षा, रंगोली व शरबत पिला कर  स्वागत अभिनंदन किया गया। डी. जे. की मधुर भक्ति धुनों पर समस्त महिला - पुरुष भक्त नाचने गाते चल रहे थे। बुजुर्ग महिला पुरुष भी युवाओं के सा़थ नाचने हुए चलत रहे थे। प्रातः 11:00 बजे निशान व कलश यात्रा मंदिर परिसर में पहुंची जहां मंत्रोच्चार के साथ 11.15 बजे "तृतीय निशान" मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। महाप्रसादी के साथ विशाल कार्यक्रम शुरु हुआ। आयोजक भैरुनाथ मित्र मंडल के सदस्य ख्याली लाल मेवाड़ा कलाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह निशान समारोह मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो आने वाले समय में भी जारी रहेगा। प्राचीन मंदिर होने से इसके भक्तों की संख्या बहुत अधिक है। निशान समारोह में मेवाड़ा कलाल समाज सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष व ग्रामवासी उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को