भक्ति रि बातां करबो होरी रे आ भक्ति दोरी रे- राव
रायपुर 14 मई (राधेश्याम वैष्णव)भेरूजी रुण-झुण तो बाजेनी थारे घूघरा ।
थारे लागी-2 झालर री झणकार भैरुजी मारे हिजारो थारो चूतरो ।।
भक्ति री बातां करबो होरी रे आ भक्ति दोरी रे।
मींरा बाई जन्मी मेड़ता रतनसिंह री छोरी रे। ....आ भक्ति दोरी रे।। जैसे भक्ति व निर्गुणी भजनों पर भोर तक श्रोता झूमते रहे। अवसर था क्षेत्र के कलालखेड़ी ग्राम स्थित भेरुनाथ मंदिर पर भैरुनाथ मित्र मंडल कलालखेड़ी द्वारा तृतीय निशान समारोह में सोमवार की रात्रि आयोजित "विशाल भजन संध्या" का । भजन गायक हीरालाल राव कोटड़ी(राजसमंद)व मुकेश वैष्णव-रानीखेड़ा(चित्तौड़गढ़) ने भैरुनाथ के पांडाल में बैठी हजारों महिला-पुरुषों को रातभर ताली बजाने व नाचने पर मजबूर कर दिया। रामचरितमानस की चौपाइयों पर भी श्रोता दिल खोलकर झूमे। डांसर एस. के. रंगीली ने दर्शकों को भक्ति नृत्य पर मन्त्र-मुग्ध कर दिया। निशान समारोह पर आयोजित भजन संध्या के मुख्य अतिथि छगन मेवाड़ा अध्यक्ष मेवाड़ा समाज, सूरत। अध्यक्षता हेमराज मेवाड़ा अध्यक्ष मेवाड़ा समाज,मुंबई।विशिष्ट अतिथि रमेशचंद्र वैष्णव सचिव भारत विकास परिषद शाखा-रायपुर थे। भैरुनाथ मित्र मंडल द्वारा सभी अतिथियों का तिलक-साफा बंधन से स्वागत किया गया। इस दौरान देवीलाल मेवाड़ा, ख्याली लाल मेवाड़ा, मदनलाल, शोभाराम सहित सैंकड़ों ग्रामवासी, महिला - पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।