ब्लाक स्वच्छता मिशन पंचायत समिति रायपुर द्वारा दो दिवसीय आवासीय स्वच्छताग्राही प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
रायपुर 30 मई (राधेश्याम वैष्णव)ब्लॉक स्वच्छता मिशन पंचायत समिति रायपुर द्वारा आयोजित ओडीएफ निरन्तरता एवं रेट्रोफिटिंग विषय पर मेंशन(कारीगर), स्वच्छताग्राही की दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में विकास अधिकारी संदेश पाराशर, एसआरजी अशोक जोशी ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन करके प्रारंभ किया। विकास अधिकारी संदेश पाराशर ने एकल खड्डे वाले को द्वितीय खड्डे में तथा सेफ्टी टैंक वाले को सोखते खड्डे में जोड़ने के संबंध मे उपस्थित प्रशिक्षिणार्थियों को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षिणार्थियों को राज्य संदर्भ व्यक्ति अशोक जोशी व तकनीकी सहायक शहजाद खान ने रेट्रोफिटिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी साथ ही कारीगरों से शौचालय निर्माण व एकल खड्डा को दो खड्डे में परिवर्तन करना और सेफ्टी टैंक को सोख्ते खड्डे में जोड़ने के आसान तरीका समझाया जिससे गाँवो में हो रही गंदगी से निपटान किया जा सके। इस कार्यशाला डीआरजी टीम रायपुर,जिले से एस आर जी सतीश शर्मा, पूनम जोशी,रामचंद्र सालवी(नांदशा जागीर), मेंशन(कारीगर), व स्वच्छताग्राही(पंचायत सहायक) आदि मौजूद रहे।