रायपुर में हुआ तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

रायपुर 20 मई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 5:00 बजे तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ भारत स्वाभिमान के सह राज्य प्रभारी,पश्चिम राजस्थान मदनमोहन, भारत विकास परिषद शाखा रायपुर के संरक्षक सुभाष झंवर, जिला संयोजक भीमाराम सैनी, पतंजलि योग समिति रायपुर के अध्यक्ष रामेश्वर लाल छिपा, योगाचार्य नीतू यादव द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन से हुआ। मदन मोहन व योगाचार्य नीतु यादव ने योग में आसनों-प्राणायामों की सरल व सटीक विधियां बताई। सर्व प्रथम भस्त्रिका, कपालभाति,अनुलोम,भ्रामरी,प्रणव ध्यान सहित कई योगों का अभ्यास कराया। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दिनेश शर्मा, रामगोपाल दाधीच, मुकेशनाथ सहित कई महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। योग की ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण रहे रायपुर तहसील के धर्मेंद्र वर्मा व राहुल का अतिथियों ने प्रमाण-पत्र से सम्मान किया ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को