प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों की जिंदगी से खेलते वाहनचालक
रायपुर 12मई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में इन दिनों प्रशासन की अनदेखी से सब तरफ अराजकता का माहौल नजर आ रहा है। कहीं सड़कों पर बजरी व निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है तो कहीं वाहन चालक आम लोगों की जिंदगी को दाव पर लगाकर वाहनों के ऊपर नियम विपरीत बैठकर अपनी कमाई में लगे हुए हैं। कहीं दुष्कर्म मामले को हल्के में लिया जा रहा है तो कहीं पर सड़कें अतिक्रमण की चपेट में है। समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में प्रत्येक काम नियमों के विपरीत करने से समाज कंटक बाज नहीं आएंगे और आम जनता पिसती रहेगी।