लोकसभा चुनाव में भाजपा केप्रचंड बहुमत से जीतने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मुह मीठा कराकर जश्न मनाया
रायपुर 23 मई,(राधेश्याम वैष्णव) पूरे भारत में बीजेपी व एनडीए को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सफलता मिलने को लेकर कस्बे के बस स्टैंड पर रायपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह चुंडावत व उपप्रधान चंद्रप्रकाश जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया एवं पटाखे छोड़कर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के साथ ही एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद सुभाष बहेड़िया की जय जयकार के नारे लगाकर कस्बे को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चतर सिंह सोलंकी, मोखुन्दा मंडल भाजपा महामंत्री मुकेश सोनी, सहाड़ा - रायपुर विधानसभा युवा वैष्णव संघ के अध्यक्ष किशन दास वैष्णव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश माली, राजकुमार टेलर, पतंजलि योग समिति के सचिव परवेन्द्र दीक्षित,बूथ प्रभारी मांगीलाल जाट पीता का खेड़ा, आर एस एस के गोपाल त्रिवेदी,मुकेश सुथार,पंडित राधेश्याम वैष्णव, भाजपा युवा नेता अरिहंत सुखलेचा,भाविप रायपुर संरक्षक सुभाष झंवर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व कईं संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।