प्रातःकाल थोड़ा समय निकाल कर योग करने से शरीर में दिन भर उर्जा बनी रहती है--यादव

रायपुर 25 मई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे योग अभ्यास वर्ग में योगाचार्या नीतू यादव ने शनिवार को योगार्थियों को योगाभ्यास के दौरान कहा कि तनाव भरी जीवनशैली में आप थोड़ा समय निकालकर योग करते हैं तो शरीर में दिनभर ऊर्जा बरकरार रख सकते हैं। आपका स्टैमिना बढ़ता है, शरीर लचीला और मजबूत बनता है। स्फूर्ति बनी रहती है और आप स्वस्थ रहते हैं। योग वास्तव में मानव तन के लिए फायदेमंद है । आदिकाल में ऋषि मुनि भी योग क्रिया करते थे। वर्तमान समय में योग का महत्व इतना बढ़ गया है कि संपूर्ण विश्व ने इसे स्वीकार किया है। इस आधार पर आप इसके फायदे को बखूबी समझ सकते हैं। योगाचार्य ने धनुरासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, हलासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, अनुलोम - प्रतिलोम, कपालभाति जैसे कई आसनों का अभ्यास कराया। अभ्यास वर्ग में भारत विकास परिषद के सचिव रमेश वैष्णव, पूर्व सरपंच पुष्पा देवी सुखलेचा, उन्नति विहार के संचालक परमेंद्र दीक्षित,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दिनेश शर्मा सहित कई योग साधक व  साधिकाएं उपस्थित थे। भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:15 बजे तक योग का अभ्यास वर्ग 20 जून तक चलेगा।  21 जून को उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह होगा । 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को