कलालखेडी़ भैरुनाथ मन्दिर पर विशाल कलशयात्रा व भजन संध्या का आयोजन

रायपुर 12 मई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के बोराणा ग्राम पंचायत के कलाल खेड़ी ग्राम में 13 मई सोमवार को रात्रि 8:00 बजे धोली मंगरी स्थित भैरुनाथ मंदिर पर प्रसिद्ध गायक भेरुलाल राव राजसमंद भक्ति भजनों की प्रस्तुति देंगे। भेरुनाथ मित्र मंडल के सदस्य ख्याली लाल मेवाड़ा कलाल ने बताया कि भजन संध्या से पूर्व भेरु नाथ मंदिर से प्रातः 8:00 बजे विशाल कलश यात्रा निकलेगी व प्रातः 11 बजे तृतीय निशान चढ़ाया जाएगा । इस तृतीय निशान समारोह में मेवाडा कलाल समाज के देश विदेश में रहने वाले समस्त भक्त जन भाग लेंगे। तैयारियां पूर्ण।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक