सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते दुर्घटना को आमंत्रण दे रही सड़कें, आमजन परेशान
रायपुर 30 मई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे से होकर गुजर रहे पालरां सड़क मार्ग में 8 माह पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 10 किलोमीटर तक मिट्टी डाली गई। सड़क मार्ग की दोनों साईडें कई जगहों से 1से 2 फीट तक गहरी होकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आमजन परेशान है पर विभाग मिट्टी के ढेर लगाकर आमजन की पिछले 8 माह से परेशानी बढाने में लगा हुआ है। यदि विभाग इन मिट्टी के ढेरों को समय पर बिछा दे तो आमजन को राहत मिलेगी।