घटते जंगल,भीषण गर्मी, और पानी की कमी के कारण वन्य प्राणीयों ने किया गांवों का रुख
रायपुर 25 मई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे में इन दिनों कई बंदरों के आगमन से बच्चों एवं बड़ो में कोतूहल का माहोल है। जगह-जगह भरी बस्ती में बंदर आ जाते हैं । घरों के आसपास के पेड़ों एवं खंडर भवनों पर अपना डेरा जमा कर आम जन द्वारा दी जा रही खाद्य सामग्री का भरपूर उपयोग कर रहे हैं । पीपुल फॉर एनिमल्स के तहसील संयोजक रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि जंगलों में इन दिनों पानी की भीषण किल्लत के चलते बंदरों सहित अन्य जंगली जानवरों का आम लोगों के बीच में आना संभव है। हमें इन जंगली जानवरों की एवं मूक पंछियों की सेवा में आगे आना चाहिए। इनके ऊपर आ रहे संकट को दूर करने में हर संभव मदद करनी चाहिए। कोतूहलवश मोहल्लों में जगह-जगह बच्चों और बड़ों की भीड़ इनको देखने के लिए एकत्रित हो जाती है व इन्हें बिस्किट, रोटी उपलब्ध करवा रहे हैं। । बस्ती में फल वाले पेड़ों पर चढ़ कर भी बंदर अपना पेट भर रहे हैं ।