सुथार जिला प्रतिनिधि व चारण ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
रायपुर 14 मई,(राधेश्याम वैष्णव) पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा निर्विरोध पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष नंदकिशोरसिंह चारण, उपाध्यक्ष रतनलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष मुकेश पुरी, जिला प्रतिनिधि रामलाल सुथार, संरक्षक राजकुमार कोली,सचिव कैलाश चंद्र राव, प्रचार प्रसार मंत्री भेरुलाल बुनकर, महिला मंत्री सुमन पारिक का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।