नव निर्मित देवनारायण मंदिर का पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ
रायपुर 7 मई,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के बाड़िया माता मंदिर परिसर के निकट नवनिर्मित देवनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना का पांच दिवसीय महोत्सव यज्ञ मंडप प्रवेश व गणपति पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा नान्दशा-जागीर ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव मंगलवार दिनांक 7 मई को शुभ मुहूर्त में प्रधान पंडित सुदर्शन शर्मा के द्वारा यज्ञ मंडप प्रवेश व गणपति पूजन से शुरू हुआ। इस दौरान बाडिया, नीमखेड़ा, बावड़ी, खुंटिया व खुंटिया खेडा सहित कुमावत - गुर्जर समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया। बुधवार दिनांक 8 मई को देव पूजन व हवन किया जाएगा ।