दुर्घटना को आमंत्रण देती स्टेट हाइवे पर पड़ी निजी निर्माण सामग्री
रायपुर 8 मई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे से होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर निजी निर्माण कार्य चलाने के लिए बजरी व ईटें डाल देने से खेल मैदान के पास का मार्ग अवरुद्ध हो गया है । बजरी के कारण प्रतिदिन कई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी गुजर रहे हैं लेकिन किसी का भी ध्यान इस बजरी द्वारा हो रही दुर्घटना की ओर नहीं जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुर्जर रहे हैं पर बजरी मालिक द्वारा अपनी हठधर्मिता के आगे सब बौने साबित हो रहे हैं। समय रहते इस बजरी को सड़क मार्ग से नहीं हटाया गया तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है । आए दिन इस मार्ग पर कहीं बजरी तो कहीं पत्थर व ईंटें डालकर इस मार्ग को दुर्घटना वाला बनाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो आने वाले समय में निजी निर्माण कर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे एवं प्रशासन लाचार बन कर देखता रहेगा।