योग शिविर में द्वितीय दिन उमड़ी योग साधकों की भीड़
रायपुर 21 मई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के दितीय दिन योग साधकों की भीड़ उमड़ पडी।भारत स्वाभिमान न्यास राजस्थान पश्चिम के सह राज्य प्रभारी मदनमोहन ने प्राणायाम व सुक्ष्म व्यायाम बताए। जिला संयोजक भीमाराम सैनी ने यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, पारंपरिक भारतीय दंड बैठक का अभ्यास कराया। जिला योग प्रचारक भंवरलाल ने मंडूकासन,शलभासन,मकरासन,भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया। योगाचार्य नीतू यादव ने स्वस्थ रहने के कई घरेलू उपाय बताएं। रामेश्वर लाल छिपा ने स्वदेशी स्वाभिमान व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। निशुल्क योग शिविर में पंडित राधेश्याम वैष्णव सहित बडी संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।