सिंहपुरा मे आउटरिच केम्प मे हुई 107 मरीजों की जांच


रायपुर 19 जून, (राधेश्याम वैष्णव)सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान में तहसील क्षेत्र के जड़ोल ग्राम पंचायत के सिंहपुरा गाँव मे बुधवार को आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया जिसमे 107 मरीजो की जांच की । शिविर मे ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व सांस सम्बधिंत बीमारीयो का परीक्षण किया गया एवं रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी। आयुष मंत्रालय की योगाचार्या नीतू यादव ने दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी ,  डॉ  मांगी लाल ,डीईओ एनसीडी  पूजा शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, मनीष शर्मा, हाजी मोहम्मद , नीतू यादव व आशा ने अपनी सेवाये प्रदान की ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को