नांदशा जागीर में 151 कलशों के साथ निकली भागवत जी की विशाल शोभायात्रा

रायपुर 6जून (राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षैत्र के नान्दशा जागीर ग्राम स्थित रगतिया भेरूनाथ तालाब परिसर से 151 कलशो के साथ भागवत जी की विशाल शोभायात्रा गुरुवार को ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए रावला चौक कथा स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा गुलाल ,रंगोली से स्वागत अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में महिला पुरुष भक्त नाचते गाते चल रहे थे बुजुर्ग महिला पुरुष भी नाचते हुए चल रहे थे । कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची जहां मंत्रोचार के साथ कलश उतारे गए वह भागवत जी को स्थापित किया गया। आयोजक सरपंच भेरू सिंह चुंडावत ने बताया कि 6 जून से 12 जून सांय 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रावला चौक में श्री मद्भागवद् कथा का आयोजन पं.ओमप्रकाश शर्मा के मुखारविन्द से होगा शोभायात्रा में ठा. शत्रुदमन सिंह ,शंभू सिंह ,समाजसेवी गणपत सिंह राणावत केमुणिया , गोपाल लोहार ,राजेंद्र सिंह चौहान, सत्यनारायण शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, रामलाल सुथार, भोपाल सिंह जगदीश सिंह ,पं. विनय कुमार शर्मा सहित कहीं भागवत प्रेमी व महिला पुरुष उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक