21 जून" विश्व योग दिवस" को सफल बनाने हेतु किया सघन जन सम्पर्क



रायपुर 17 जून, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भारत विकास परिषद, आयुष मंत्रालय भारत सरकार,इंटरनेशनल नैचुरोपैथी आर्गनाइजेशन, पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर के तीसरे दिन सोमवार को आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योगाचार्या नीतू यादव ने कहा कि जीवन में योग है तो सब कुछ है। योग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है तो इसका प्रमुख कारण यही है कि योग में सब को जोड़ने की शक्ति है। हमें भी योग करके योग की ताकत को पहचानना चाहिए। योगाचार्या यादव ने पादांगुलि नमन, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन, दंडासन, ग्रीवा संचालन, शीतली,  भ्रामरी, ध्यान, महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, कल्याण मंत्र सहित योग के कई विषयों का योगाभ्यास कराया। विश्व योग दिवस के उपखंड संयोजक रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि उपखंड स्तरीय निःशुल्क पाँचवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून 
"विश्व योग दिवस" को सफल बनाने हेतु कस्बे के कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भारत विकास परिषद, आयुष मंत्रालय, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन,  पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी साथ थे। तहसील क्षेत्र के बोराणा में डा. लीलाधर लड्डढा, नांदशा-जागीर में रामचंद्र सालवी, उम्मेदपुरा में सुरेंद्र वैष्णव,वी.टी.कालेज,रायपुर में विशाल भट्ट व अमन वैष्णव सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का संचालन कर रहे हैं।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को