हर वर्ष की भांति 6 जून को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती
रायपुर 5 जून,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थापित प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भारत विकास परिषद, पतंजलि योग समिति, महाराणा प्रताप स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6 जून, गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हर्ष और उल्लास के साथ प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि समाजसेवी गणपतसिंह चुण्डावत व अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या होंगे।