अपार उत्साह से किया घर-घर गायत्री हवन
रायपुर 02जून,(राधेश्याम वैष्णव)परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के महानिर्वाण दिवस पर कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार- शांतिकुंज,हरिद्वार द्वारा विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत सहित सामाजिक कार्यों से जुड़े सेवा कार्यों को बढावा देने के उद्देश्य को लेकर 2जून को प्रातः 8.00बजे से दोपहर 12बजे तक पूरे विश्व में 2लाख 40हजार यग्यों के लक्ष्य को लेकर 2जून रविवार को तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों घरों में यग्य आयोजित किए गए। तहसील प्रभारी पंडित राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि आज के अभियान के प्रति लोगों में अपार उत्साह नजर आया।