प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते दुर्घटना को आमन्त्रण देती सडक़

रायपुर 13 जून, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे से हो कर गुजरने वाली स्टेट हाईवे 76 पर स्टेट बैंक के बाहर गुरुवार प्रातःकाल से चल रही रिमझिम वर्षा से तालाब जैसा नजारा हो गया। यहां 200 फीट तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है एवं गड्ढे में तब्दील चुकी है। पिछले 5 वर्षों से इस सड़क की हालत जस की तस है। हर वर्षा काल में यहां वाहनचालक व पैदल राहगीर दो फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी से होकर गुजरते हैं। कई बार इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया लेकिन आज भी वही स्थिति है जिससे आम जन पीड़ित हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक