म्हाने डाकणिया सतावे दिन-रात, मां बंक्याराणी बेगी आवजे--
रायपुर 17 जून,(राधेश्याम वैष्णव)म्हाने डाकणिया सतावे दिन-रात, बंक्याराणी बेगी आवजे।। भेरूजी रुण-झुण तो बाजेनी थारे घूघरा ।
थारे लागी-2 झालर री झणकार भैरुजी मारे हिजारो थारो चूतरो ।।
भक्ति री बातां करबो होरी रे आ भक्ति दोरी रे।
मींरा बाई जन्मी मेड़ता रतनसिंह री छोरी रे। ....आ भक्ति दोरी रे।। जैसे भक्ति व निर्गुणी भजनों पर भोर तक श्रोता झूमते रहे। अवसर था उपखंड मुख्यालय के सगरेव सड़क मार्ग स्थित बंक्याराणी मंदिर प्रांगण में समस्त ग्रामवासियों द्वारा रविवार की रात्रि 9.00 बजे आयोजित "विशाल भजन संध्या" का । भजन गायक हीरालाल राव कोटड़ी व मुकेश वैष्णव-रानीखेड़ा(चित्तौड़गढ़) ने बंक्याराणी के दरबार में बैठे हजारों महिला-पुरुषों को रातभर ताली बजाने व नाचने पर मजबूर कर दिया। रामचरितमानस की चौपाइयों पर भी श्रोता दिल खोलकर झूमे। डांसर एस. के. रंगीली ने दर्शकों को भक्ति नृत्य पर मन्त्र-मुग्ध कर दिया। अतिथि के रुप में विधायक कैलाशचंद्र त्रिवेदी,पूर्व सरपंच कुलदीप त्रिवेणी थे। गोपाल त्रिवेदी ने संचालन किया। इस दौरान देवीलाल उपाध्यक्ष,लोकेश त्रिवेदी,गोवर्धन लखारा,भैरु माली, ईश्वर माली,पिंटू माली,राजेश माली,फतहलाल खटीक सहित सैंकड़ों ग्रामवासी महिला - पुरुष व बच्चे उपस्थित थे ।