रायपुर में"विश्व योग दिवस"को लेकर जन सम्पर्क अभियान चरम पर



रायपुर 18 जून, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में "विश्व योग दिवस" 21 जून को लेकर जनसंपर्क अभियान दिनों दिन अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इस संपर्क अभियान के तहत आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योगाचार्या नीतू यादव,भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेशनके चेतन सकलेचा, पतंजलि योग समिति के परमेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में कस्बे के बस स्टैंड, गंगापुर मार्ग, नृसिंहद्वारा चौक, रामद्वारा चौक, तहसील परिसर,सब्जिमंडी, बोराणा मार्ग आदि स्थानों पर सघन जनसंपर्क किया गया। इसी तरह तहसील क्षेत्र के नांदशा-जागीर में रामचंद्र सालवी व रामलाल सुथार,बोराणा में डा. लीलाधर लड्ढा, उम्मेदपुरा में सुरेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क कर विश्व योग दिवस दिनांक 21जून पर योग स्थल पर आने के लिए आमंत्रित किया। कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भारत विकास परिषद, आयुष मंत्रालय, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेशन, पतंजलि योग समिति आदि के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय निशुल्क अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के चौथे दिन मंगलवार को योगाचार्या यादव ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाओं का अभ्यास कराया । इस दौरान भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, चेतन सुखलेचा, दिनेश शर्मा, सुरेश डांगी, राज कुमार सेन, गजानंद माली, पूर्व सरपंच पुष्पादेवी सकलेचा,राजेश माली, भगवती प्रजापत सहित कई योग साधक उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को