रायपुर में "करें योग, रहेंं निरोग" जैसे नारों के साथ योग के प्रति जागरूकता रैली निकाली


रायपुर 20जून, (राधेश्याम वैष्णव) "करें योग,रहें निरोग"जैसे गगन भेदी नारों से प्रातः 6.30बजे पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। अवसर था विश्व योग दिवस-21जून पर आम जन को योग के प्रति जागरूक करने का। रैली का नेतृत्व भारत विकास परिषद के सचिव व विश्व योग दिवस के उपखंड संयोजक रमेशचंद्र वैष्णव ने किया। रैली को तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत व आयुष मंत्रालय की योगाचार्या नीतू यादव ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली राजकीय  महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर गंगापुर मार्ग, बस स्टैंड,शीतला माता चौक, पुलिस थाना,सब्जी मंडी,सुखलेचा गली, माली मोहल्ला से बस स्टेंड पहुंची। रैली में प्रधानाचार्य लतीफ मोहम्मद, पूर्व सरपंच पुष्पादेवी सुखलेचा,नेचुरोपेथी के जिला संयोजक डा. लीलाधर लड्ढा, पतंजलि योग समिति के चेतन सुखलेचा, डा. सत्यनारायण  तातेला, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, सचिव रमेशचंद्र वैष्णव , दिनेश शर्मा, गजानंद माली,सुरेश डांगी,राजकुमार सेन, पतंजलि योग समिति महिला प्रभारी रेखा टांक सहित  सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। उपखंड स्तरीय विश्व योग दिवस समारोह राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 6.30बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश पठन के साथ शुरू होगा। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को