रायपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकडो़ महिला-पुरुषों ने किया योग




रायपुर 21 जून, (राधेश्याम वैष्णव)तन-मन से स्वस्थ रहना है तो योग को नियमित अपनाना होगा। आज में स्वस्थ हूं तो मुख्य कारण खेल व योग ही है। उक्त विचार विधायक कैलाश त्रिवेदी ने महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विश्व योग दिवस पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए । समारोह की अध्यक्ष पंचायत समिति प्रधान यशोदा जाट ने कहा कि स्वयं को समझना है तो योग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान गायत्री देवी त्रिवेदी थी। आयुष मंत्रालय की योगाचार्य नीतू यादव ने प्रोटोकॉल के अनुसार 1घंटे तक योग करवाए । समारोह का शुभारंभ भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पठन के साथ हुआ। समारोह का आयोजन भारत विकास परिषद, आयुष विभाग, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेशन (सूर्य फाउंडेशन), पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह मे  भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुवीरसिंह चुंडावत, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अरिहंत सुखलेचा,तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्रभुदयाल योगी, प्रधानाचार्य लतीफ मोहम्मद, विजयसिंह  चुंडावत, कल्पना शर्मा, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर,दिनेश शर्मा, चेतन सुखलेचा, सुरेश डांगी, पूर्व सरपंच पुष्पादेवी सुखलेचा, आयुष विभाग के डॉक्टर श्याम,डा.महेश गुप्ता, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितसिंह सालावत, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रामेश्वरलाल छिपा, नेचुरोपैथी जिला संयोजक डॉ लीलाधर लड्ढा, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा. सत्यनारायण तातेला,  पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र गोदारा, समाजसेवी ओमप्रकाश झंवर,माडल स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मणलाल जाट व गिरधारीलाल कुमावत,राष्टीय बजरंग दल के शांतिकाल प्रजापत, विशाल वैष्णव, राहुल भाटी,राष्टीय स्वयं सेवक संघ के गोपाल त्रिवेदी , शहीद भगतसिंह क्लब के पवन सेन सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य व सैंकड़ों सरकारी कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह के अंत में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10 के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र एकलव्य वैष्णव द्वारा 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा स्नेहा वैष्णव द्वारा 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम रहने पर विधायक कैलाश त्रिवेदी, प्रधान यशोदा जाट,तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत ने फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। भारत विकास परिषद द्वारा योगाचार्य नीतू यादव का शाल व माल्यार्पण से स्वागत अभिनंदन किया गया । समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने किया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को