स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रायपुर मे "नरेश टांक" ने वृक्षारोपण कर प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया
रायपुर 22 जून,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश टांक का डी पी सी द्वारा पुनः मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर चयन हुआ । टांक ने आज शनिवार को ही पद भार ग्रहण किया। पर्यावरण के प्रति आम लोगों में रूचि जगाने हेतु प्रधानाचार्य टांक ने कार्य ग्रहणकरने से पूर्व स्कूल परिसर में कचनार का पौधा रोपा। टांक ने कहा कि हर व्यक्ति को महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल साहित्यकार व प्राध्यापक डॉ. सत्यनारायण सत्य, प्राध्यापक बालशंकर दाधीच, भागचंद खटीक, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण जाट, गिरधारीलाल कुमावत, ख्यालीलाल स्वर्णकार, नारायणसिंह रावणा राजपूत सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था।