किसान को मिला दस लाख का बीमा राशी का चैक



रायपुर 26 जून (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के सेन्ट्रल कोपरेटिव बैंक में सहाड़ा रायपुर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का एक दिवसीय सहकारी व्यवस्थापक प्रशिक्षण सिविर का आयोजन हुआ जिसमें पनौतिया गांव के किसान बालुराम शर्मा के निधन पर सहकारिता विभाग मे प्रीमियम राशी 188/- के बीमे से 1000000/- दस लाख रुपये की बीमा क्लेम पास हुआ जिसका चैक स्थानीय विधायक कैलाश चन्द्र त्रिवेदी द्वारा बालुराम शर्मा के पुत्र जमनालाल शर्मा को दिया गया।इफ्को के विपणन प्रबंधक राजेन्द्र खर्रा ने  इफ्को की तरफ से रायपुर सहाड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए दो सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की, तथा इफ्को के उत्पादों की जानकारी दी।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कैलाश त्रिवेदी, सीसीबी एमडी अनिल काबरा, इफ्को विपणन प्रबंधक राजेंद्र खर्रा, स्थानीय शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश सांखला, व्यवस्थापक शैतान सिंह, ऋण पर्यवेक्षक ऊंकार लाल कुमावत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह, पुर्व सरपंच कुलदीप त्रिवेदी,भैरु लाल सुथार, व रायपुर सहाड़ा क्षेत्र के सहकारी समितियों के सभी व्यवस्थापकों ने भाग लिया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को