जीवन में एक दिन पर्यावरण बचाने के लिए निकालें-"सत्य"

रायपुर 5 जून,(राधेश्याम वैष्णव) जल-वायु- भूमि- ध्वनी सहित कई प्रकार के प्रदूषण हमने शुरु किये अतः प्रदूषण रोकने की पहल भी हम सभी को  करनी चाहिए। हम रोज किसी न किसी घरेलू या अन्य सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त हो जाते हैं जिससे हमें भा़न नहीं रहता है कि हमारे आसपास का पर्यावरण कहां से कहां तक पहुंच गया है। जीवन में एक दिन तो ऐसा सोचें जिसमें पर्यावरण के बारे में विचार हो । समय रहते हम सब ने मिलकर पर्यावरण को नहीं बचाया तो आने वाला समय मुश्किल भरा होगा। उक्त विचार राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण 'सत्य' ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद, पतंजलि योग समिति, वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल - रायपुर में आयोजित पौधरोपण व पर्यावरण बचाओ विषय पर मुख्य वार्ताकार के रुप में अपने विचार प्रस्तुत कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगाचार्या नीतू यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य नरेश टांक, वन विभाग  के वन नाका प्रभारी नारायणसिंह चुंडावत थे। प्रधानाचार्य टांक, योगाचार्या यादव ने भी विचार प्रस्तुत किये। वार्ता से पूर्व मॉडल स्कूल परिसर में पांच छायादार पौधों का रोपण किया गया एवं सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाए गए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, पतंजली योग समिति के परमेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ अध्यापक गिरधारीलाल कुमावत, लक्ष्मणलाल जाट, नारायणलाल कुमावत,चेतन सुखलेचा, दिनेश डांगी, एकलव्य वैष्णव, वन विभाग के बालुदास वैष्णव, चांदमल सहित कईं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित  थे। अंत में सभी को पर्यावरण प्रभारी गिरधारीलाल कुमावत के वर्षाकाल में नियमित पौधरोपण व संरक्षण की शपथ दिलाई। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को