श्री विश्वकर्मा मन्दिर जगदीश भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर 12 जून, (राधेश्याम वैष्णव)क्षैत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगदीश भगवान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय विश्वकर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को विशाल यज्ञ के बाद प्रातः 11:19 बजे  नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व कलश स्थापना का कार्यक्रम विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार तथा गगनभेदी जयकारों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रोकड़िया - चारभुजा मंदिर के महामंडलेश्वर मोनी दास महाराज, झाडोल आवरी माता के सीतारामदास महाराज, सरजूदास महाराज घोड़ास, प्रहलाद दासदास महाराज पारड़ी,  सायारामदास महाराज, आमेट, छबिला दास महाराज देवगढ़, मदन मोहन दास महाराज रायपुर, संत दास महाराज कोशीथल, संतदास महाराज झडौल का सानिध्य मिला। इस दौरान हजारों महिला - पुरुष बच्चों ने भाग लिया।  कार्यकम का संचालन नरोत्तम शर्मा ने किया। महोत्सव में भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ क्षैत्र के समस्त जांगिड़ ब्राह्मण समाज जनों ने उत्साह के साथ भाग लिया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को