अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रेष्ठ प्रतिभाओं का किया सम्मान
रायपुर 21 जून, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज उपखंड स्तरीय "विश्व योग दिवस" का आयोजन किया। योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश त्रिवेदी, अध्यक्ष पंचायत समिति प्रधान यशोदा जाट, विशिष्ट अतिथि गायत्री देवी त्रिवेदी व तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय,रायपुर के छात्र एकलव्य वैष्णव ने 92 प्रतिशत अंक लेकर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायपुर की छात्रा स्नेहा वैष्णव ने उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में कक्षा 12वीं में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस समारोह में दोनों छात्र प्रतिभाओं का विधायक कैलाश त्रिवेदी, प्रधान जाट, द्वारा विशेष सम्मान किया गया ।