"संस्कारित कन्या दो घरों को रोशन करती है"-शर्मा,भागवत कथा में तीसरे दिन उमड़े श्रोता

रायपुर 9 जून,(राधेश्याम वैष्णव) कन्या को संपत्ति नहीं संस्कार दीजिए। कन्या में संस्कार होंगे तो दो घरों को रोशन करेगी। दहेज की अधिकता से कन्या के प्रति प्रेम नहीं बढ़ जाता, वास्तविक प्रेम संस्कारों से झलकता है। उक्त विचार पंडित ओम प्रकाश शर्मा  (रतलाम) ने क्षेत्र के नांदशा- जागीर स्थित रावला चौक में सात दिवसीय भागवत सप्ताह के तीसरे दिन उपस्थित धर्म-प्रेमी महिला पुरुषों के समक्ष व्यासपीठ से व्यक्त किए। सती -महादेव की कथा के प्रसंग में अनेक सजीव प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना, बफर सिस्टम का समाज में पुरजोर विरोध करने, संस्कारों को महत्वपूर्ण स्थान देने, प्रतिदिन कथा को सुनकर जीवन में उतारने सहित अन्य ज्ञानवर्धक बातें कहीं। कथा के बीच में भोलेनाथ, श्री कृष्ण, मोरड़ो, श्री राम सहित अनेक सजीव भजन प्रस्तुत किए। भजन के दौरान कई महिला - पुरुषों ने नृत्य किया। अंत में महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नांदशा ग्राम पंचायत के सरपंच भेरूसिंह चुंडावत, ठाकुर शंभू सिंह चुंडावत, ठाकुर शत्रु दमन सिंह, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण सत्य, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, समाजसेवी गणपतसिंह चुंडावत, राजेंद्र सिंह चौहान, रामलाल सुथार, रामचंद्र सालवी, पंडित ओमप्रकाश शर्मा,पण्डित राधेश्याम वैष्णव, भगवतीलाल टांक,सत्यनारायण शर्मा,महेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष-बच्चे उपस्थित थे। कथा शाम 7:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक चल रही है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को