राजकीय महाविद्यालय रायपुर में 13 जुलाई को होगा सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन

रायपुर 8 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार 13 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य आर एस बांगड़ ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त छात्र छात्राओं के रोल नंबर आवंटित कर सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं। शेष समस्त तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को