मीजल्स रुबेला टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ,158 बच्चों के लगाये टीके



रायपुर 22 जुलाई। (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 10 तक 210  बच्चों के नामांकन के मुकाबले158 बच्चों को मीजल्स रूबेला के टीके सोमवार को लगाए गए। इस महा अभियान का शुभारंभ पूर्व उपप्रधान राजेंद्र त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित सिंह सलावत, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार दशोरा, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ मुकेश तिवारी, प्रधानाचार्य जुली त्रिपाठी, वरिष्ठ एएनएम रमा सेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा वैष्णव व प्रवीण बानू, आशा सहयोगिनी हेमलता कंवर, सुमित्रा सेन सहित कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सालावत ने बताया कि प्रतिदिन अलग अलग विद्यालयों में 9 महाशय 15 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को मीजल्स रूबेला के टीके अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे । इसी तरह ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में क्रमवार इस अभियान का शुभारंभ हुआ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को